फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ऑनलाइन आवेदन की बढ़ी तिथि, जानिए क्या है अंतिम तारीख

Fri, 25 Dec 2020 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं-12वीं में ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए पांच जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच जनवरी तक किए जा सकते हैं। नौवीं और 11वीं के लिए भी आखिरी तिथि अब 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को upmsp.edu.in पोर्टल पर जाना होगा। 10वीं-12वीं की परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू की गई थी। कोरोना संकट की वजह से फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार नौवीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2020 से शुरू हुई थी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपमुख्यमंत्री ने अगले साल मार्च और अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड 2020-21 परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें