फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 वीं से लेकर 12वीं में प्रवेश और पंजीकरण 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
9 वीं से लेकर 12वीं में प्रवेश और पंजीकरण 31 तक
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष-2021 के लिए 10वीं और 12वीं तथा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में अग्रिम पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की समय सीमा पांच अगस्त थी। बोर्ड परीक्षा के लिए फीस जमा कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से विद्यालयों ने परिषद से पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे परिषद ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक परीक्षार्थियों का शुल्क कोषागार में सात सितंबर तक जमा होगा। शुल्क जमा होने व छात्रों का विवरण 21 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 10वीं एवं 12वीं में विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर होगी। इन्हें 24 सितंबर तक अपलोड किया जा सकेगा। 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के विवरण की ऑनलाइन जांच 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक की जाएगी। 09वीं-11वीं कक्षा के विवरणों की जांच 22 सितंबर से पहली अक्टूबर तक होगी। जांच के बाद 10वीं एवं 12वीं कक्षा के आवेदन में संशोधन पांच से 14 सितंबर तक किए जाएंगे। 09वीं-11वीं में ऑनलाइन डाटा में संशोधन एक से 15 सितंबर तक किया जाएगा। छात्रों का पूर्ण विवरण 25 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें