फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : गोरखपुर में 204 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 142744 विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 12 Feb 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा जिले के 206 केंद्रों पर होगी। बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 210 केंद्रों में से जनपदीय समिति ने 206 केंद्रों के नाम पर  अपनी मुहर लगा दी है। चार केंद्रों के नाम सूची से बाहर भी कर दिए गए हैं। अब इन विद्यालयों के नाम बोर्ड को भेजे जाएंगे जहां केंद्रों की क्षमता के मुताबिक अंतिम सूची जारी होगी। पिछले वर्ष 197 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


जारी सूची के मुताबिक 41 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनने का मौका मिला है। वहीं 29 पुराने विद्यालयों को सूची से बाहर ही रखा गया है। 27 जनवरी को बोर्ड द्वारा प्रस्तावित 210 केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 30 जनवरी तक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आपत्ति मांगी थी।

डीआईओएस कार्यालय में दर्ज हुई आपत्तियों में सर्वाधिक 122 विद्यालय से अधिक दूरी पर छात्र आवंटन और 16 स्कूलों ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए केंद्र बनने में असमर्थता जताई थी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में छह फरवरी को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। जिसमें बोर्ड की प्रस्तावित सूची में शामिल 41 नए व बाहर किए गए 29 विद्यालयों के फिर से सत्यापन करने का डीएम ने निर्देश दिया। साथ ही कहा जो विद्यालय मानक पूरा करते हैं उन्हें केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद डीआइओएस कार्यालय ने मानकों पर खरा उतरने वाले 206 को केंद्र बनाते हुए सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी। डीआईओएस ज्ञानेंद्र  सिंह भदौरिया ने बताया कि 206 केंद्रों की सूची को समिति ने फाइनल किया है सूची बोर्ड को वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की संख्या
हाईस्कूल-74603
इंटर- 68141
कुल संख्या- 142744
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें