206 केंद्रों पर हुई 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा
59,231 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, 2,560 ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर थोड़ा कठिन था, अंग्रेजी साहित्य के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।
प्रथम पाली 12वीं संगीत गायन एवं संगीत वादन में 63 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 61 परीक्षार्थी उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा सभी 206 केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 59,231 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 2,560 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा शुरू होने से पहने ही विद्यार्थी केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। कमरे में भी चेकिंग की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों के बंडल खोले गए और वितरित किया गया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
-
बोले परीक्षार्थी
पेपर थोड़ा कठिन था। अंग्रेजी साहित्य के सवालों ने परेशान किया। जिन प्रश्नों को तैयार किया था, वह नहीं आया इससे सवालों के जवाब लिखने में दिक्कत हुई।
- शीतल, छात्रा
परीक्षा की तैयारी जिस पुस्तक से की थी उससे सवाल नहीं आए, इससे सवालों ने थोड़ा परेशान किया, व्याकरण आसान था, ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ।
- अक्षत श्रीवास्तव, छात्रा