फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : स्कूलों की ओर से आईं लगभग 190 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करने के साथ ही चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की ओर से लगभग 190 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। अधिकांश आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाए जाने और छात्रों का केंद्र नजदीकी स्कूलों में बनाए जाने को लेकर हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से जारी अनंतिम सूची में जनपद में 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद स्कूलों से आपत्तियां मांगी गई थीं। कई विद्यालयों ने इस बात को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई है कि छात्रों का निर्धारित 10 किमी से भी दूर चला गया है। इसके अलावा कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या रखी गई है। पिछले वर्ष 198 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बड़ी संख्या में आपत्तियों को देखते हुए माना जा रहा है कि अंतिम सूची में केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि आपत्तियों की रिपोर्ट गुण व दोष के आधार पर बोर्ड को भेजी जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें