बोर्ड रिजल्ट आने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को दोपहर 12:30 बजे घोषित हो गया। गोरखपुर में लड़कियों ने बाजी मारी है। यहां इंटरमीडिएट में 37588 छात्र और 31528 छात्राओं ने फार्म भरा था। लेकिन 36765 छात्र और 31000 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। कुल मिलाकर 67775 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें से 23055 छात्र और 25353 छात्राओं परीक्षा उत्तीर्ण की है। गोरखपुर में कुल 48408 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं गोरखपुर में 12वीं में 62.71 प्रतिशत लड़के और 81.76 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। जिले में 12वीं का कुल पास प्रतिशत 71.42 है।
वहीं 10वीं में गोरखपुर का कुल प्रतिशत 82.10 रहा है। इनमें से 78.49 प्रतिशत छात्र और 85.94 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।