फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर के लिए 18 और 25 अक्तूबर को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09083/09084 नंबर की यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों में संचालित होगी। बांद्रा टर्मिनस से 18 और 25 अक्तूबर को, जबकि गोरखपुर से 19 और 26 अक्तूबर को ट्रेन चलाई जाएगी। इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर होते हुए अगले दिन सुबह ईदगाह आगरा पहुंचेगी। यहां से टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 19 और 26 अक्तूबर को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी।
ट्रेन बस्ती से रात 12:20 बजे, गोंडा से रात 1:37 बजे, बाराबंकी से सुबह 3:02 बजे और ऐशबाग से सुबह 4:25 बजे गुजरेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1:35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के 11, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। शयनयान श्रेणी के कोच भी अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें