फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे जिला स्टेडियम, मशाल जलाकर किया खेल कुंभ का शुभारंभ

Sat, 20 Nov 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

जनरल वीके सिंह को जिला स्टेडियम में पुलिस कर्मियों द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे। यहां मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व थल सेना अध्यक्ष व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल बीके सिंह ने कहा यह ऐसी मिट्टी है, जहां प्रतिभावान होते हैं। यह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उनको तराशना होगा। 

विज्ञापन


वह शनिवार को जिला स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद झंडारोहण किया और मशाल जलाकर खेल की शुरुआत की गई।

एक छात्र ने मशाल लेकर पूरे ग्राउंड की दौड़ लगाई। तालियों की गड़गड़ाहट और जयहिंद के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाएं बाहर आएंगी और उन्हें मुकाम मिलेगा। बस उन्हें तराशना होगा। उन्हें तराशने का कार्य यहां के मंत्री और विधायक करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। यहां के भी बच्चे ओलंपिक में मेडल ला सकेंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल महाकुंभ से यह स्पष्ट हो गया कि यहां भी प्रतिभावान हैं। यहां के तराशे गए खिलाड़ी ओलंपिक तक जा सकते हैं। उन्हें हर सहयोग और सुविधा मिलेगी। सरकार उन्हें आगे ले जाने में मदद करेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशंचद्र द्विवेदी, विधायक शोहरतगढ़ चौधरी अमर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेशचंद रावत के अलावा कई अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें