- कहा, गीता प्रेस आना मेरे लिए सौभाग्य की बात
- लीला चित्र मंदिर दर्शन के साथ ही देखी गीता प्रेस की कार्य प्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा गीता प्रेस पहुंचे। गीता प्रेस पहुंचकर उन्होंने लीला चित्र मंदिर के दर्शन के बाद गीता प्रेस की मशीनों की छपाई से लेकर अन्य कार्य प्रणाली को देखा।
गीता प्रेस प्रबंधक लालमणि तिवारी और ट्रस्टी देवी दयाल ने मंत्री अजय कुमार मिश्रा को गीता प्रेस के संस्थापक जय दयाल जी गोयन्दका के लेखों का संग्रह (ग्रंथ) भेंट किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गीता प्रेस आने का मुझे सौभाग्य मिला है। यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय दिन है। अपने देश की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति सभ्यता और धर्म अध्यात्म के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। कहा कि 100 वर्ष पूर्व ईश्वर की प्रेरणा से गीता प्रेस का प्रारंभ हुआ। इस मौके पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।