फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेंगू मच्छरों को पनपने के लिए एक चम्मच साफ पानी का जमा होना ही काफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छह ऐसे लक्षण हैं, जो सामान्य तौर पर डेंगू मरीजों में नजर आते हैं। अगर इन लक्षणों के दिखते ही अस्पताल पहुंच जाएं तो इलाज से डेंगू ठीक हो जाता है। लक्षणों के प्रति लापरवाही और खुद से दवा खाने से स्थिति जानलेवा हो जाती है। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और इसे पनपने के लिए एक चम्मच साफ पानी का ठहराव ही काफी है। यह जानकारी राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के डॉ. एके चौधरी ने राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दी।
विज्ञापन

चौधरी ने बताया कि डेंगू का सबसे सामान्य लक्षण आंखों के पीछे तेज दर्द होना है, जो आंखों को घुमाने से और भी बढ़ जाता है। अचानक तेज सिरदर्द व तेज बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ो में दर्द, जी मिचलाना व उल्टी होना, त्वचा पर चकत्ते उभरना और गंभीर स्थिति में नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना डेंगू के लक्षण हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की बैक ट्रे, फूलदान आदि को हफ्ते में एक बार खाली करके धूप में सुखाएं। इस मौके पर सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे, प्रधानाचार्य किरणमयी तिवारी, स्नेहलता सिंह, शिखा त्रिपाठी, बिंदेश्वरी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें