मोदी सरकार के आम बजट को भाजपा नेता व जनप्रतिनिधियों ने सराहा है। सबने कहा कि बजट एतिहासिक है। इससे समाज के हर तबके का भला होगा।
आम बजट एतिहासिक व सर्व समावेशी है। इसे मजबूत भारत के संकल्प के साथ पेश किया गया है। इसका फायदा दूरगामी होगा। अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
-शिव प्रताप शुक्ल, राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
सरकार ने साफ कर दिया है एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। खेती-किसानी पर सरकार का विशेष जोर है।
-जयप्रकाश निषाद, राज्यसभा सदस्य
बजट सत्र का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इससे अच्छा बजट और क्या हो सकता है। खेती-किसानी पर विशेष जोर दिया गया है। इससे समाज के हर तबके का भला होगा।
- रवि किशन, सांसद, शहर लोकसभा क्षेत्र
बजट में सबका ख्याल रखा गया है। इससे आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत होगी। रोजगार के साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा को मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति दिखाई गई है।
- कमलेश पासवान, सांसद, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र
सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की चिंता की गई है। खेती-किसानी को बहुत कुछ मिला है। इसका फायदा जल्द ही किसानों को मिलने लगेगा। एमएसपी बढ़ाकर डेढ़ गुना की जानी है।
- फतेहबहादुर सिंह, विधायक, कैंपियरगंज
कोरोना के दौरान हुए खर्च के बाद राजकोषीय घाटा साढ़े नौ फीसदी पहुंच गया था। पूंजीगत व्यय भी ज्यादा था, फिर भी राजकोषीय घाटे को कम करने की हिम्मत दिखाई गई। यह बेहतरीन आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है।
- डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विधायक, शहर विधानसभा क्षेत्र
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में साहसिक कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर खास ध्यान है। इसका फायदा आम जनता को ही मिलेगा।
- विपिन सिंह, विधायक, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
कोरोना संकट के बीच पेश बजट में हर तबके का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी सहित हर क्षेत्र में सुधार पर जोर दिया गया है।
- शीतल पांडेय, विधायक, सहजनवां विधानसभा क्षेत्र
खेती-किसानी के लिहाज से बजट बहुत अच्छा है। सरकार ने खजाना खोल दिया है। एमएसपी डेढ़ गुना होने से किसानों की आय बढ़ेगी।
- संत प्रसाद, विधायक, खजनी विधानसभा क्षेत्र
भाजपा सरकार को समाज के हर तबके की चिंता है। इसकी झलक बजट में दिखती है। महिला, युवा, बुजुर्ग व जरूरतमंदों के लिए बजट में बहुत कुछ है।
- संगीता यादव, विधायक, चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र
स्वास्थ्य के क्षेत्र में एतिहासिक सुधार होने वाला है। कोरोना वैक्सीन के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सरकार की मंशा हर भारतीय को कोरोना वायरस से सुरक्षा देनी है।
- महेंद्र पाल सिंह, विधायक, पिपराइच विधानसभा क्षेत्र
बजट के जरिए सरकार ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का संदेश दिया है। इसका बड़ा लाभ जनता को मिलेगा। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- डॉ. विमलेश पासवान, विधायक, बांसगांव विधानसभा क्षेत्र
भाजपा व हियुवा नेताओं ने भी बजट को सराहा
भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मेयर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, पुष्पदंत जैन, अस्मिता चंद, जितेंद्र बहादुर चंद, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, बृजेश राम त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्रा, चंदन आर्य, केएम मझवार, चित्रा देवी, रंजना गुप्ता, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी, महानगर अध्यक्ष पवन यादव, रत्नेश पांडेय ने भी बजट को अच्छा बताया है। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल, ऋषि मोहन वर्मा व रणंजय सिंह जुगनू ने बजट को बेहतर बताया।