आम बजट पर शहर के लोगों की मिली जुली राय है। उनका कहना है कि टैक्स दरों में बदलाव से नौकरी पेशा को राहत मिलेगी। जो धनराशि बचेगी, उससे घर और परिवार का बेहतर विकास किया जा सकेगा।
मध्यवर्गीय परिवारों को सौगात
टैक्स दरों में कटौती करके मध्य वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। अब सालाना पांच लाख रुपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। जो धनराशि टैक्स में चली जाती थी, वह सीधे बच जाएगी। खेती-किसानी के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।
रामनाथ गुप्ता, अंबेश्वरी पैलेस
किसानों की आय बढ़ेगी, तभी सब ठीक होगा
समाज के हर तबके के विकास और सुविधा को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। यह विकास बढ़ाने वाला है। देश की अर्थव्यवस्था को निश्चित मजबूती मिलेगी। बजट में गांव, गरीब और किसानों के लिए बहुत कुछ है। गांव से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जब किसान की आय बढ़ेगी, तभी सबकुछ ठीक होगा। मोदी सरकार सही राह पर है।
ऋषि आनंद चौधरी, तुर्कमानपुर