फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अनफिट 28 और स्कूली बसों का किया चालान, विशेष जांच अभियान के तहत हुई कार्रवाई

Thu, 28 Apr 2022 12:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को 28 बसों का चालान किया गया। साथ ही तीन बसें थानों में खड़ी कराई गईं।

विज्ञापन


गाजियाबाद में हुए स्कूल बस हादसे के बाद संभागीय परिवहन विभाग की ओर से विगत 23 अप्रैल से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में अब तक अनफिट 91 स्कूली बसों का चालान किया गया। वहीं 12 बसें विभिन्न थानों में खड़ी कराई गईं हैं।

इसी क्रम में बुधवार को भी परिवहन विभाग और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में अनफिट बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 74 स्कूली वाहनों की जांच की गई। इसमें 28 बसों का चालान किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बीके सिंह ने बताया कि 23 से 29 अप्रैल के बीच स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मानक के विपरीत पाए जाने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अभियान में एसपी श्रीवास्तव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, रविचंद्र त्यागी यात्री कर अधिकारी, मनोज कुमार, श्यामानंद राय, विनोद कुमार आदि शामिल रहें।

स्कूल प्रबंधन के साथ की बैठक

परिवहन विभाग और यातायात विभाग के जिम्मेदारों ने बुधवार को प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक की। नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. महेंद्र पाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि वह फिटनेस के बाद ही बसों का संचालन कराएं। साथ ही चालकों और परिचालकों को सुरक्षित बस संचालन के लिए जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें