फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपने कर्तव्यों को समझें नागरिक, पर्यावरण की चिंता सबके लिए अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार सुबह बालापार स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शाखा लगाई गई। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल हुए। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान सरकार्यवाह ने कहा कि नागरिक अपने कर्तव्यों को समझें। इस समय सबसे ज्यादा अहम पर्यावरण की सुरक्षा की चिंता है। इसके लिए चिंतन और मंथन की जरूरत है।
विज्ञापन




इस मौके पर सरकार्यवाह की मौजूदगी में विजय प्रहार दिवस मनाया गया। स्वयंसेवकों के साथ सरकार्यवाह ने भी दंड प्रहार कर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर हुई जीत को याद किया। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान सरकार्यवाह ने शताब्दी वर्ष, पंच परिवर्तन और विजय प्रहार दिवस के महत्व को समझाया।



उन्होंने कहा कि परिवार से जुड़ने के लिए कुटुंब प्रबंधन सीखने की आवश्यकता है। आज के युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत को याद रखने की जरूरत है। 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान जनरल नियाजी ने 93000 पाकिस्तानी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसी को लेकर स्वयंसेवक दंड प्रहार लगाते हैं।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह करीब 6:15 बजे शाखा का शुभारंभ ध्वज लगाने के साथ हुई। करीब सवा घंटे तक चली शाखा में सरकार्यवाह की मौजूदगी में ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के बाद दंड प्रहार का अभ्यास किया गया। इसके बाद सरकार्यवाह साकेत नगर में गोरक्ष प्रांत के संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। वहां से बरगदवां स्थित माधवधाम कार्यालय पहुंचे और कुछ विशिष्ट जनों से मुलाकात की। इसके बाद संतकबीरनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।



गोरक्ष प्रांत के संघचालक के भाई को दी श्रद्धांजलि



सरकार्यवाह गोरक्ष प्रांत के संघचालक डॉ.महेंद्र अग्रवाल के भाई के साकेत नगर स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. अग्रवाल के बड़े भाई स्मृतिशेष डॉ. सत्यनारायण अग्रवाल और छोटे भाई स्मृतिशेष गोविंद अग्रवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रांत प्रचारक रमेश जी, राधेश्याम अग्रवाल, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के दीपक कारीवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. विक्रांत अग्रवाल, डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. निष्ठा अग्रवाल, डॉ. सविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।



-



आज प्रमुख जन संवाद और हिंदू सम्मेलन को करेंगे संबोधित



गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के तहत आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बुधवार को दोपहर दो बजे मालवीय नगर स्थित खोराबार खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 5000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश प्रभाकर मिश्र करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आध्यात्म योग साधना आश्रम राजधानी, चौरीचौरा के स्वामी सच्चिदानंद जी का पाथेय मिलेगा। इस दौरान सरकार्यवाह प्रखर हिंदुत्व का जागरण, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना, पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन, हिंदू समाज की एकता, भारत-भारतीयता और राष्ट्र-राष्ट्रीयता जैसे विषयों पर विचार रखेंगे। इसके पूर्व सुबह गोरखपुर क्लब में 500 से अधिक प्रमुख जन से संवाद करने के बाद संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, संस्कृति कर्मी, साहित्यकारों समेत विभिन्न वर्गों के 500 प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। श्रीराम बस्ती मालवीय नगर के तत्वावधान में खोराबार खेल मैदान में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। विशाल हिंदू सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक ढंग से संपन्न करने के लिए कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियां और समितियां सक्रिय रहीं। प्रत्येक बस्ती में कार्यकर्ताओं द्वारा एक-एक घर पर इस आयोजन की सूचना एवं आमंत्रण किया जा रहा है।



सरकार्यवाह ने कबीर मठ मगहर पहुंचकर दी पुष्पांजलि



संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संतकबीरनगर से लौटते समय मंगलवार शाम को मगहर स्थित कबीर मठ पहुंचकर संत कबीर के समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कबीर मठ के महंत विचार दास ने सरकार्यवाह का स्वागत किया। सरकार्यवाह ने कुछ देर तक महंत विचार दास से विचार-विमर्श किया और फिर संघ कार्यालय लौट आए। यहां उन्होंने प्रांत प्रचारकों व कुछ विशिष्ट जनों से चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें