फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: महिलाओं ने गीले कूड़े से खाद बनाने का लिया संकल्प, गीले कूड़े से बनाई जा रही खाद

Sat, 02 Apr 2022 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल के तहत शहर के अपार्टमेंट, कॉलोनियों के घरों के किचन से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाने की मुहिम शुरू की गई है। शहर की महिलाओं को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम अनूठी पहल के तहत गीले कूड़े से बनाई जा रही खाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनरव्हील क्लब होराइजन की महिलाओं ने अपने घर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए शहर के सभी लोगों से इसके लिए आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन


नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल के तहत शहर के अपार्टमेंट, कॉलोनियों के घरों के किचन से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाने की मुहिम शुरू की गई है। शहर की महिलाओं को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। शुक्रवार को मोहद्दीपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में इनरव्हील क्लब होराइजन की महिला सदस्य इस मुहिम का हिस्सा बनीं।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश ररस्तोगी ने महिलाओं को गीले कूड़े से खाद बनाने का गुर सिखाया।
विज्ञापन


डॉ. तिवारी ने कहा कि किचन से निकलने वाले गीले कूड़े से घर में ही खाद बनाई जा सकती है। हरे रंग के कूड़ेदान में गीले कूड़े को इकट्ठा कर उसमें बायोकेमिकल कल्चर डाला जाता है। इससे किचन में बदबू भी नहीं उठती। नीचे लगी टोटी से बूंद-बूंद खाद इकट्ठा हो जाती है। यह खाद बागवानी में काफी फायदेमंद है।  
 

विज्ञापन

बोलीं इनरव्हील क्लब होराइजन की महिलाएं
कूड़ा निस्तारण में सबसे अहम भूमिका महिलाओं की है। अगर किचन से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाने की शुरुआत घर से हो जाती है तो यह शहर की स्वच्छता के लिए भी सहायक साबित होगा। हमारी संस्था में 130 सदस्य हैं। उन सब को जागरूक करेंगे। अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है।- शिखा

स्वच्छता को लेकर लोगों की आदत में अभी और बदलाव लाने की जरूरत है। मैं अपनी संस्था के सभी सदस्यों को जोड़कर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीला व सूखा कूड़ा के प्रति लोगों को जागरूक करूंगी। साथ ही नगर निगम और अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
- त्रिशला मंझानी

शहर को साफ और स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। अगर किचन से इसकी शुरुआत हो सकती है तो हम निश्चित तौर पर इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। नगर निगम की भी जिम्मेदारी है कि कूड़ा उठाने का प्रबंधन ठीक करे ताकि लोग जहां-तहां कूड़ा न फेंके। इससे कई तरह की बीमारी फैलती है।
- स्मिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष

कूड़े का सही प्रबंध होने से ही स्वच्छता मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। सफाई अभियान अपने घर से शुरू करेंगे। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। अपने परिवार के साथ समाज के लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
- अल्पना जैन, अध्यक्ष

हम अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। बच्चों के माध्यम से हमारा मुहिम सफल होगा। बच्चे अपने परिवार और अगल-बगल के लोगों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित करेंगे। स्वच्छता सभी को अपनाना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा।
- नेहा अग्रवाल

लोग सब्जी का छिलका व बचा हुआ भोजन घर के बाहर फेंक देते हैं, जिससे बदबू आती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। हम अपने क्लब के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करेंगे। मैं गोकुल अपार्टमेंट में रहती हूं। अपार्टमेंट को साफ और जागरूक करने की जिम्मेदारी लेती हूं।
- सविता टिबरेवाल

अमर उजाला और नगर निगम की पहल सराहनीय है। गीले कूड़े का कंपोस्ट बनाने का विचार अच्छा है। हर मोहल्ले के लोगों को इससे जुड़ना चाहिए। गीले कूड़े का सही प्रबंधन करके सड़क के किनारे फैली गंदगी को भी कम की जा सकती है। कंपोस्ट का उपयोग किचन गार्डन में भी हो सकता है।
- निशा जिंदल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें