फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाद सुलझाने पहुंचे चाचा-भतीजे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 19 Jul 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के आजाद नगर में किराएदारों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए मकान मालिक के भतीजे के साथ रविवार रात मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट का उलहना देने पर मकान मालिक पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगीता यादव, उनके पति, शिवनाथ यादव, विवेक यादव, अभय यादव, विजय नाथ यादव, व 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर निवासी भानुप्रताप किराये पर कमरा दिए हैं। इसमें विवेक चौरसिया, संगीता यादव सहित अन्य किरायेदार हैं। आरोप है कि रविवार को सात बजे के करीब विवेक चौरसिया व संगीता के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


यह देख भानुप्रताप के भतीजे अभयराज बीच बचाव करने गए। इससे नाराज संगीता यादव पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। सोमवार को संगीता यादव के पास उलहना लेकर गए तो आरोपियों ने भानुप्रताप पर भी जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें