फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब के लिए रुपये न मिलने पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी पंडित टोला निवासी दो बच्चों के पिता श्याम सुंदर उर्फ संजय गौड़ (50) ने बृहस्पतिवार दोपहर में कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, श्याम सुंदर नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उसने घरवालों से शराब के लिए रुपये मांगे। न मिलने पर खुदकुशी की धमकी दी। परिवार के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह गुस्से में कमरे में चला गया। परिवार वालों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। श्याम सुंदर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें