पोर्टल की खासियत है कि सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जा सकेगी। कोई भी सेवायोजक छात्र के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। पोर्टल में विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क, परीक्षा, ऑनलाइन कक्षाएं तथा वेबिनार, डिजिटल प्रश्नपत्र, मूल्यांकन, कंटेंट, ई-लाईब्रेरी, विषय वस्तु पर रिकार्डेड वीडियो कंटेंट, उद्योग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार सरीखी अन्य जानकारियां मौजूद हैं।
फैक्ट फिगर
आईटीआई
सरकारी - 8 - 8000 (विद्यार्थी)
प्राइवेट- 138 - 16000 (विद्यार्थी)
कुल - 146 - 24000 (विद्यार्थी)
पॉलिटेक्निक
सरकारी और अनुदानित- 4 - 4500 (विद्यार्थी)
प्राइवेट -8 - 4500 (विद्यार्थी)
कुल - 12 - 9000 (विद्यार्थी)
आईटीआई जेडी राजेश राम ने बताया कि यू-राइज पोर्टल पर वर्ष 2020 में प्रवेशित गोरखपुर मंडल के 22 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण का निर्देश शासन स्तर से मिला है। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। संस्थान स्तर पर छात्र छात्राओं को पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, आईटीआई एवं कौशल विकास से जुड़े हुए सभी छात्र, शिक्षक, प्रशिक्षक, रोजगार देने वाली संस्थाएं न केवल एक ही स्थान पर जुड़े हैं, बल्कि छात्रों के शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी हुई समस्त सूचनाएं भी यहां पर उपलब्ध होंगी।
इन उपलब्ध सुविधाओं और सूचनाओं के साथ छात्र न केवल अपने आप को सशक्त कर सकेंगे बल्कि वे पूरे विश्व के साथ भी जुड़ सकेंगे।
पोर्टल का लक्ष्य राज्य के सभी छात्रों को समान रूप से गुणवत्तापरक शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया एवं अनुभव को बेहतर बनाना हैं।
पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत छात्र आजीवन यहां उपलब्ध कंटेंट व सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- पोर्टल उनके लिए उद्योग, प्रशिक्षकों और फैकल्टी का एक वृहद नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसका लाभ उन्हें ताउम्र मिलता रहेगा।
- पोर्टल पर छात्र के ट्रैक रिकार्ड का डिजिटल संग्रह करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी, जो रोजगार के उद्देश्यों के लिए अहम है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद भी विद्यार्थी पोर्टल से रोजगार संबंधी सूचनाएं पाते रहेंगे।