फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो युवकों में हुई हाथापाई, पुलिस को दे दी पथराव की सूचना

Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : iStock
विज्ञापन

गोरखपुर के राजघाट इलाके में सोमवार की देर रात दो युवकों में शराब पीने के विवाद में हाथापाई हो गई। इस बीच किसी ने इलाके में पथराव की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि आपसी विवाद के मामले में किसी ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आपसी विवाद में शामिल दो युवकों और दो अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट के बसंतपुर के पास पथराव की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस सूचना पर पुलिस अफसर तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला कि दो युवकों में शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पथराव की अफवाह फैला दी। राजघाट पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि पथराव की सूचना अफवाह निकली। पुलिस अफवाह फैलाने वालों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें