फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज बाइपास पर ट्रैक्टर से स्टंट करते पकड़े गए बिहार के दो युवक

विज्ञापन
स्टंट करते मनबढ़।
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पीपीगंज बाइपास मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए बिहार के दो युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर तेज रफ्तार में स्टंट कर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर चालान काट दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नयनसर टोल प्लाजा से भगवानपुर तक बने बाइपास मार्ग पर दो युवक ट्रैक्टर चलाते समय स्टंट कर रहे थे। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी अपने दल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्होंने जब ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में जाते देखा, तो पीछा कर उसे रोका। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक बिहार राज्य के बेतिया निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रैक्टर से स्टंट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए बना रहे थे। चौकी प्रभारी की सतर्कता से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवकों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें