फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तेज रफ्तार बाइक लेकर नदी में गिरे दो युवक, एक की मौत

Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

घर से डीजल लेने पेट्रोलपंप पर जा रहे थे दोनों युवक, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया-भौखरी मार्ग पर हुई घटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया-भौखरी मार्ग पर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए। इसमें से एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के दुदराक्ष गांव निवासी 22 वर्षीय जुनैद अहमद और गांव के ही 19 वर्षीय शफीक के साथ बाइक से गंधरिया गजराज पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। पड़िया-भौखरी मार्ग के पेट्रोल पंप से दो सौ मीटर पहले कठिनइया नदी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत नदी में जा गिरे।

दोनों को नदी में गिरते देख राहगीरों ने शोर मचाया और पानी से बाहर निकाल कर परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। परिजन दोनों को एक निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल गए, लेकिन जुनैद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल शफीक का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवक जुनैद की मौत हो गई है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर या सूचना थाने में नहीं दी है।

वलीमे की खुशी मातम में बदली
पांच भाइयों में सबसे छोटे जुनैद 30 मई को गोवा से घर लौटे थे। दूसरे नंबर के भाई मुश्ताक का सोमवार को निकाह हुआ है। मंगलवार को घर में वलीमा की तैयारी चल रही थी। जुनैद सुबह साढ़े दस बजे जेनरेटर के लिए डीजल लेने घर से निकले थे।

हादसे की खबर घर पहुंची तो की खुशियां गम में बदल गईं। जुनैद की मौत से मां साहिदा खातून, बड़े भाई अंसार अहमद, मुश्ताक अहमद, एजाज अहमद, रियाज अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें