फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दस वर्षीय बालक के साथ दो युवकों ने किया कुकर्म, पांच लाख नहीं दिए तो वीडियो किया वायरल

Sun, 27 Sep 2020 07:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालक के साथ गांव के ही दो युवकों ने कुकर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


बालक के परिवार वालों को वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपये की रकम मांगी और धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। परिवार वालों ने रुपये नहीं दिे तो युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। बालक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लार क्षेत्र के एक गांव के एक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका दस वर्षीय बेटा एक सप्ताह पूर्व अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच गांव के ही नेहाल (18 वर्ष) पुत्र सलीम खान और एहतेशाम (19 वर्ष) पुत्र सुहेल पहुंचे और बच्चे को उठा ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि बच्चे को चाकू दिखाकर बारी-बारी से कुकर्म किया और वीडियो भी बना लिया। रोते हुए घर पहुंचे बेटे ने घटना की जानकारी दी। परिजन उलाहना देने गए तो आरोपितों ने पांच लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

असमर्थता जताने पर आरोपितों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नेहाल और एहतेशाम के खिलाफ कुकर्म करने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने, धमकी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें