फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए छीना मोबाइल, 48 घंटे में पकड़े गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को रामगढ़ताल पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने छीना हुआ मोबाइल बेचकर गर्लफ्रेंड के लिए अच्छा गिफ्ट खरीदने की योजना बनाई थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से छिनैती का एंड्रॉयड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी मोहम्मद ताज और शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पुराने दोस्त हैं। ताज ऑटो चलाता है, जबकि शाहिद कोई काम नहीं करता है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस से कहा कि हम लुटेरे नहीं हैं, पहली बार गलती हुई है, माफ कर दीजिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि शाहिद के खिलाफ वर्ष 2024 में युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि दोनों के कब्जे से छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिला सुराग
छह अक्तूबर की सुबह करीब 11:30 बजे क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल दो बाइक सवार युवक छीनकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 और रामगढ़ताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छिनैती का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और आरोपियों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। दो दिन में करीब 35 कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिला और उनकी पहचान हो गई। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छिनैती का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें