फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो से लूट करने के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑटो व तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में किराए पर ऑटो लेकर लूट करने के आरोपी दो युवकों को कैंट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लूट के तीन मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान नौसड़ निवासी अमित कुमार गौड़ व लालडिग्गी निवासी भकालू के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंंने बताया कि काली मंदिर के पास पन्नेलाल से आरोपियों ने मोबाइल फोन लूटा था। वारदात को ऑटो से अंजाम दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात के समय सड़क पर राहगीरों से मोबाइल फोन व अन्य सामग्री छीन कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें