फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में दो युवकों में मारपीट, समझौता कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 20 May 2020 08:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर के गोला इलाके के गौर खास गांव में आए प्रवासी मजदूरों के दो पक्षों में मारपीट हो जाने से दो युवकों के सिर में चोट लग गई। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और फिर समझौता कराया।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, कोरोना संकटकाल में गौरखास गांव के कुछ युवक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खुद को क्वारंटीन किए हुए हैं। मंगलवार की रात में 9.30 बजे एक युवक के घर से दो व्यक्ति खाना लेकर विद्यालय गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका अन्य युवक से कहासुनी हो गई।

इसी बीच अंधेरे में किसी ने ईंट का टुकड़ा चलाकर मारा जो खाना पहुंचाने गए व्यक्ति के हाथ में लग गया। विवाद बढ़ता देख अगल-बगल मौजूद लोगों ने समझा-बुझा कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद खाना पहुंचाने वाले दोनों युवक घर चले आए।
विज्ञापन


बाद में दिल्ली से मोटरसाइकिल से आए दो युवक उनका पीछा करते हुए गांव की दलित बस्ती तक जा पहुंचे। वहां वे खाना पहुंचाने गए युवकों से विवाद करने लगे। इसपर नाराज होकर दलित बस्ती के लोगों ने लाठी-डंडे से दोनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया। बाइक सवार दोनों युवकों के सिर पर चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें