फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: महराजगंज में खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, दो की मौत, एक घायल

Fri, 14 May 2021 10:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

एक ही बाइक पर सवार तीन लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर होने के बाद हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या नहर पुल के निकट शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसें में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह बढ़या गांव के सामने नहर पुल के निकट पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। 
विज्ञापन


हादसें में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के अनुसार  मामलें की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें