- ताल की गहराई बढ़ाकर इसे प्राकृतिक स्वरूप दिया जाएगा।
- मोहल्लों का का गंदा पानी ताल में न जाए। इसके लिए किनारे पर पक्का नाला बनेगा।
- मोहल्लों से आने वाले पानी को साफ करके ताल में भेजा जाएगा।
- धर्मशाला बाजार और विजय चौक से आने वाले नालों को इससे जोड़ा जाएगा, लेकिन प्लांट लगाकर पानी साफ किया जाएगा।
- ताल के चारों ओर टहलने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। फूड कोर्ट और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- ताल में रोशनी के लिए आकर्षक लाइट लगेगी। म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगा।
लोगों ने क्या कहा
काफी दिनों से सुन रहे हैं कि यहां पर पार्क बनने वाला है। अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। नाले नालियां गंदगी से पटे हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं।
- मोहम्मद आलम, धर्मशाला।
प्रशासन ने बड़े ही जोरशोर से इस जगह को खाली कराया था। दो साल से यह प्रक्रिया चल रही है। करीब तीन माह पूर्व प्रशासन के अधिकारी आए थे। उन लोगों ने यहां पर टहलने की व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम करने की बात कही थी।
- आशीष कुमार, जटेपुर दक्षिणी।
इसे भी पढ़ें: हाय रे गर्मी, गोरखपुर में रहें सावधान, आज पारा 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान
ताल के पट जाने से बरिश का पानी नहीं निकलता है। काफी दिक्कत होती है। ताल का विकास होने के बाद परेशानी दूर हो जाएगी।
- निवेदिता श्रीवास्तव, जटेपुर दक्षिणी।
जटेपुर दक्षिणी, धर्मशाला और विजय चौक के बीच स्थित इस ताल के विकसित होने से लोगों को घूमने-टहलने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर दुकान खुलने से लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
- एके सिंह, जटेपुर दक्षिणी।
खरैया पोखरा के नाम से पूरे मोहल्ले की पहचान होती है। यह राजस्व में दर्ज है। काफी प्रयास के बाद इसे खाली कराया गया। निगम की तरफ से बोर्ड लगाया गया है। लेकिन अभी यहां पर विकास का काम शुरू नहीं हो सका है।
- अतुल कुमार, खरैया पोखरा।
इसे भी पढ़ें: बच्चे को बचाने कूदे थे दोनों: राप्ती नदी में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, चार चार लाख का मुआवजा
कॉलोनी के लिए इससे अच्छी जगह हो नहीं सकती है। कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया था। 2008 से इसके लिए आंदोलन चल रहा था। तब इसको लेकर तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की तत्परता से अतिक्रमण हट सका था।
- राजन वर्मा, खरैया पोखरा।
जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सुमेर सागर ताल की योजना लंलबत है। शासन ने प्रमताव को पहले ही मंजूरी दे थी। इसके सुंदरीकरण के संबंध में टेंडर प्रलिया चल रही है। जैसे ही टेंडर होगा। वैसे ही काम शुरू करा लदया जाएगा। खरैया पोखरे के संबंध में अभी कोई कारमवाई नहीं हुई है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि खरैया पोखरे को अलतिमण मुक्त कराया गया था। वहां के सुंदरीकरण के ललए नगर लनगम की ओर से कोई योजना नहीं बनी है। इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। जीडीए के अलधकालरयों से बात की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: जयमाला के बाद मंडप से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार
खरैया पोखरे से हटवाया अतिक्रमण बोर्ड लगाकर भूल गए
मेडिकल कॉलेज रोड पर असुरन से करीब सवा किलोमीटर दूरी पर खरैया पोखरा है। सत्यभामा के मकान से सटे ही पोखरे का हिस्सा शुरू होता है। तीन एकड़ 42 डिस्मिल में फैले इस पोखरे पर हुए अतिक्रमण को वर्ष 2020 में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने हटवाया था। पोखरे के आधे हिस्से पर अवैध ढंग से कब्जा हो गया था। इसमें 12 लोगों के मकान को तोड़ने के लिए प्रशासन ने नोटिस दिया था।
अतिक्रमण हटाने के बाद ही अधिकारियों ने इसके सुंदरीकरण की योजना बनाई थी। इसके पुराने रूप को विकसित करते हुए बेंच लगाने, फूलों की क्यारी बनाने और अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई थी। लेकिन, यहां पर कोई काम शुरू नहीं हो सका है। इसकी कायम योजना न तो नगर निगम बना सका है, न ही जीडीए में कोई योजना तैयार हुई है। वर्तमान में नगर निगम गढ़ही, संपत्ति नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है। इसके बाद कोई काम नहीं हो सका है।
विजय चौराहा से धर्मशाला बाजार के बीच में तकरीबन 18.5 एकड़ में सुमेर सागर ताल फैला है। कुछ साल पहले इस साल पर कब्जा कर लिया गया था। ताल में मिट्टी भरकर किसी ने गोदाम तो किसी ने मकान बना लिया था। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने ताल को अतिक्रमण मुक्त कराया था। इसके बाद से ताल के सुंदरीकरण के प्रयास चल रहे हैं।
प्राकृतिक स्वरूप देने के साथ ही बढ़ाएंगे गहराई
ताल को प्राकृतिक स्वरूप देने के साथ ही इसकी गहराई भी बढ़ाने की योजना है। ताल के किनारों को कटान से बचाने की भी व्यवस्था होगी। गंदा पानी ताल में न जाए इसके लिए किनारे पक्का नाला बनाया जाएगा।