फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 घंटे से ज्यादा लेट हुईं मुंबई जाने वाली दो ट्रेनें...सुबह से हो गई शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 11 घंटे और 10 घंटे री शेड्यूूल हुई गोरखपुर-दादर स्पेशल
- सुबह ही पहुंच गए यात्री, ट्रेन आधी रात के बाद जाएगी


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ट्रेन के लेट से चलने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दो ट्रेनों को 10 घंटे से ज्यादा री शेड्यूल किया गया। आलम यह रहा कि जिस गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ट्रेन को सुबह 3:30 बजे जाना था, वह साढ़े सात घंटे बाद 11:07 बजे रवाना हुई। वहीं गोरखपुर-दादर स्पेशल के रात 12 बजे के बाद चलने की सूचना दी गई थी।
गौरी बाजार के शिवानंद अपनी पत्नी, दो बेटी और बेटा के साथ दोपहर एक बजे प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आ गए। उनको गोरखपुर-दादर स्पेशल गाड़ी से मुंबई की यात्रा करनी थी। आने पर पता चला कि ट्रेन री शेड्यूल हो गई है। दोपहर 2:25 बजे छूटने वाली यह ट्रेन अब रात में आठ बजे जाएगी। शिवानंद ने सोचा कि कुछ घंटों की बात है वापस जाने से बेहतर यहीं रूक जाते हैं। वह प्लेटफॉर्म के बाहर छांव में चादर बिछाकर बैठ गए। शाम में सूचना मिली कि अब ट्रेन रात 12 बजे के बाद जाएगी। घर दूर होने की वजह से उनको काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कसया के श्रीकांत को गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन से ठाणे की यात्रा करनी थी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे आने पर पता चला कि गाड़ी छह घंटे लेट है। बाद में यह 10 घंटे हो गई। अब मजबूरन स्टेशन पर समय काट रहे हैं।

स्टेशन पर गुजार रहे रात
ट्रेन लेट होने की वजह से सबसे ज्यादा समस्या दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को हुई। उनके पास इंतजार के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। परिवार के साथ वह प्लेटफॉर्म पर चादर बिछाकर समय काटने को मजबूर थे। इंतजार में गर्मी उनके लिए और मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

-
ये गाड़ियां रहीं लेट
शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आई। इसके साथ ही 01144 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल आठ घंटे की देरी से रवाना हुई। कर्मभूमि एक्सप्रेस 13 घंटे, मौर्य ध्वज छह घंटे, पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें