फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का स्वागत: प्रधानमंत्री की रैली में आज लोगों को लेकर पहुंचेंगी बसें, दो हजार बसें हुई रवाना

Mon, 06 Dec 2021 07:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र में निगम और अनुबंधित मिलाकर लगभग 750 बसें हैं। इनमें से 650 बसें प्रधानमंत्री की रैली में लगाई गईं हैं। इनमें 360 निगम की और 250 अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पूरे पूर्वांचल लाई गईं दो हजार से अधिक बसों को परिवहन निगम ने देर शाम तक निर्धारित स्थानों के लिए रवाना कर दिया। इन्हीं स्थानों से बसें लोगों को लेकर मंगलवार सुबह रैली स्थल पर पहुंचेंगी।

विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए ये बसें मंगाई गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वाराणसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महराजगंज आदि जिलों से बसें पहुंच गईं, जिन्हें शाम को चंपादेवी पार्क, कौड़ीराम, बांसगांव, चरगावां, कैंपियरगंज, पिपराइच, बेलघाट, चौरीचौरा, कौड़िया, पीपीगंज सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर रवाना कर दिया गया। प्रधानमंत्री की रैली समाप्त होने के बाद बसें लोगों उन्हीं स्थानों पर छोड़ेंगी, जहां से उन्हें लेकर आईं होंगी।

गोरखपुर परिक्षेत्र की 650 बसें लगाई गईं

गोरखपुर परिक्षेत्र में निगम और अनुबंधित मिलाकर लगभग 750 बसें हैं। इनमें से 650 बसें प्रधानमंत्री की रैली में लगाई गईं हैं। इनमें 360 निगम की और 250 अनुबंधित बसें हैं। बड़ी संख्या में निजी बसों को भी लगाया गया है। अव्यवस्था न हो इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं।

जिले के 20 ब्लॉकों के लिए 885 बसें

गोरखपुर जिले के सभी 20 ब्लॉकों में 885 बसें लगाई गई हैं। गोला, कैंपियरगंज, और बांसगांव में 60-60, खोराबार में 42, पिपरौली में 57, गगहा में 48, खजनी में 42, उरुवां में 44, बेलघाट में 55, भटहट में 33, चरगांवा में 29, कौड़ीराम में 37, बड़हलगंज में 53, ब्रह्मपुर में 50, सरदारनगर में 36, पिपराइच में 36, भरोहिया में 28, सहजनवां में 44, पाली में 42 और जंगल कौड़िया में 28 बसें भेजी गई हैं। सोमवार शाम को बसें संबंधित ब्लॉकों में पहुंच गईं। मंगलवार सुबह सात से आठ बजे के बीच बसें कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें