संतकबीरनगर। पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोनडीहा और शिवापार में हुई चोरियों का बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, निर्वाचन कार्ड, एक हजार रुपये नकद और चोरी के जेवरात बरामद किया है। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पप्पू निवासी गोनवतिया को जेल जेल दिया।
जानकारी के अनुसार, सात अगस्त को शैलेश उर्फ रामाज्ञा निवासी सोनडीहा ने थाना धनघटा में तहरीर देकर छह अगस्त की रात में उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात, रुपये व कुछ कागजात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह आठ सितंबर को रामदास निवासी शिवापार ने थाना धनघटा में सात सितंबर की रात में उनके घर से जेवरात व रुपये चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को थाना धनघटा पुलिस एसओ जेपी दूबे की अगुवाई में बुधवार को चोरी के मामले में वांछित आरोपी पप्पू निवासी गोनवतिया को सिसवनिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस और जेवरात बरामद हुए। संवाद