फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एमएमएमयूटी के दो शिक्षकों पर हत्या की कोशिश, लूट का केस

Sat, 21 May 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई घटना के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी विद्यार्थी परिषद के मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र ने दी।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के प्रो. वीके सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिजीत मिश्रा और पूर्व छात्र आशुतोष सिंह बाला पर एबीवीपी के महानगर महामंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा, लूट, बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के मंत्री प्रशांत मणि ने दिए तहरीर में लिखा है कि 14 मई को एमएमएमयूटी के छात्र क्रियाकलाप परिषद की ओर से आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोर्न स्टार की प्रस्तुति के खिलाफ एबीवीपी महानगर के कार्यकर्ता कुलपति को ज्ञापन देने गए थे। लेकिन, छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिजीत मिश्रा ने पूर्व सुनियोजित तरीके से अफवाह फैलाकर और भड़काकर 300 से अधिक की संख्या में छात्रों को प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्रित कर लिया था।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में वार्ता कर रहे थे, उस दौरान प्रशासनिक भवन के बाहर बैठे कार्यकर्ता सुयश पांडेय से परिचय पूछकर वहां उपस्थित लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि गोस्वामी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। कुलपति से शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता के बाद जब बाहर निकले तो शिक्षकों ने छात्रों को भड़का दिया। जिससे छात्रों ने फिर हमला किया और प्रशांत त्रिपाठी, सागर कसेरा को भी गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रशांत का मोबाइल फोन छीन लिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेपी पांडेय ने कहा कि भले ही प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय इसे लेकर कोई भी कार्रवाई जांच के बाद करेगा। जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है, जिसने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो, इसके लिए डीएम को पत्र लिखकर कमेटी के लिए दो सदस्यों की मांग की गई है। उनसे एक सदस्य प्रशासन की ओर से और दूसरा सदस्य पुलिस की ओर से मांगा गया है, ताकि जांच पर कोई भी अंगुली न उठा सके।

विद्यार्थी परिषद करेगा एसएसपी कार्यालय का घेराव

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई घटना के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी विद्यार्थी परिषद के मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र ने दी। बताया कि जब तक मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती, घेराव चलता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें