फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: सरयू नदी से जुड़े नाले में नहाने गए दो छात्र डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 29 Aug 2022 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुट गए। शुभम के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। गणेश के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
नाले में डूबे बाएं से शुभम और गणेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के खखरी बलिया गांव में रविवार को सरयू नदी से जुड़े नाले में नहाने गए दो छात्र डूब गए। दोनों दोस्तों की तलाश में पुलिस गोताखोर की मदद से जुटी है।

विज्ञापन

 
देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डूबने की सूचना पर पहुंचे घरवालों में मातम छाया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के सुभाष गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र शुभम व उसके पड़ोस में रहने वाले रामदयाल गुप्ता का पुत्र गणेश (15) मित्र हैं। जनता इंटर कॉलेज दुबौली में दोनों कक्षा नौ व 10 के छात्र हैं। रविवार दोपहर एक बजे वे नाले में नहाने चले गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए।

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुट गए। शुभम के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। गणेश के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें