नियम के अनुसार वह वर्दी पहन कर डांस या कोई वीडियो नहीं बना सकते हैं। हाल यह है कि उन्होंने जब वीडियो स्थानीय लोगों से होते हुए थाने पर पहुंची तो सजा के तौर पर उनकी एक सप्ताह तक पहरा ड्यूटी भी लगाई गई थी।
हालांकि यह मामला दबा नहीं और हरियाणा के टिकटॉक स्टार द्वारा एक कर्मचारी को पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के साथ ही सिपाहियों का वीडियो भी एक बार फिर चर्चा में आ गया। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव को किसी ने इसकी जानकारी दी।
पहले तो एसपी साउथ ने कहा कि अगर वर्दी में उन्होंने वीडियो बनाया है तो असंवैधानिक है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें वीडियो भी भेज दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी साउथ ने एसएसपी डा. सुनील गुप्ता को जानकारी दी जिसके बाद एसएसपी ने दोनों पर कार्रवाई कर दी है।
टिकटॉक पर वीडियो बनाने के मामले में लाइन हाजिर सिपाही प्रदीप ने ही रकौली गांव के प्रधान पति राजेश यादव पर एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि इसी के बाद प्रधान पति भी सिपाहियों से खुन्नस खा लिए थे और वीडियो हाथ लगते ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। वीडियो करीब 3 महीना पुराना बताया जा रहा है।