संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा। एसओजी और गीडा पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 10 किग्रा गांजा, 99 हजार रुपये और बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान संतकबीरनगर के बखिरा पकड़िया निवासी रंजीत यादव और गीडा इलाके के कालेसर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी किसी संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। थानाप्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इसके साथ ही इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। संवाद