फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में दंगल: दो बहनों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, तमाशा देखने वालों की जुटी भीड़

Tue, 22 Aug 2023 05:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

भूमि बैनामा कराने की बात को लेकर दो बहनें आपस में भिड़ गईं। हंगामे को लेकर तहसील परिसर में घंटों हड़कंप मचा रहा। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को किसी तरह समझा-बुझाकर तहसील परिसर से बाहर किया।
विज्ञापन
बहनों को समझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील परिसर में मंगलवार शाम करीब चार बजे उस उक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भूमि बैनामा कराने की बात को लेकर दो बहनें आपस में भिड़ गईं। हंगामे को लेकर तहसील परिसर में घंटों हड़कंप मचा रहा। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को किसी तरह समझा-बुझाकर तहसील परिसर से बाहर किया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दोनों की लड़ाई देखनें के लिए भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेहंदिया निवासी लोरीक की दो बेटियां अमरावती और कमलावती हैं। लोरीक ने बड़ी बेटी अमरावती की शादी कुईया निवासी शिवशंकर से की थी। जबकि छोटी बेटी कमलावती की शादी अरदौना निवासी राजेश से की थी। लोरीक को लड़के न होने के चलते दोनों बहनें बुजुर्ग पिता के घर रहकर सेवा करती हैं।

इसे भी पढ़ें: जीडीए में जमीन दिलवाने के झांसे में न आएं, तुरंत बताएं; शिकायत मिलने पर दर्ज कराएंगे केस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बड़ी बहन अमरावती पति शिवशंकर के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता लोरीक को लेकर मेहंदिया गांव स्थिति 19 और बरवा सालिग्राम स्थित 62 डिस्मिल भूमि को बैनामा कराने के लिए निचलौल तहसील पहुंची। जिसकी भनक लगते ही छोटी बहन कमलावती भी पति राजेश को लेकर तहसील आ पहुंची। जहां पर दोनों बहनों की एक दूसरे पर नजर पड़ते ही आपस में भिड़ गईं।

इसे भी पढ़ें: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम

दोनों बहनों की आक्रोश देख तहसील में उपस्थित लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। गनीमत रहा कि कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिर पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर तहसील परिसर के बाहर किया। सब रजिस्ट्रार संदीप कुमार चौहान ने कहा कि भूमि बैनामा को लेकर विवाद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें