फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 21 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भवाजीतपुर में जमीन विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करते हुए 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

एक पक्ष से रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज हुई और शाम को लाठी, डंडा व रॉड से हमला कर उन्हें, उनकी पत्नी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में आकर रंजीत पक्ष ने उनके दरवाजे पर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हुए। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें