फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खटारा बस सड़क पर दौड़ी, दो रोडवेजकर्मी निलंबित

Tue, 21 Jul 2020 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अवध डिपो के प्रबंध निदेशक की जांच में मिली थी कमियां
  • दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बस का रखरखाव ठीक से न करने पर गोरखपुर रोडवेज के सेवा प्रबंधक ने राप्तीनगर डिपो के मैकेनिक, विद्युत फीटर को निलंबित कर दिया। इनके अलावा दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को राप्तीनगर डिपो से पिंक बस बिना किसी मरम्मत के ही रूट पर चला दी गई। जिस समय राप्ती डिपो से बस को रवाना किया गया, उस दौरान बस का बायां साइड व्यू मिरर रस्सी से बंधा था, पिछला बंफर क्षतिग्रस्त था, रजिस्ट्रेशन प्लेट टूटी हुई थी, बैट्री बॉक्स का लॉक भी टूटा था। उसे रस्सी से बांधा गया था। साथ ही बाएं साइड में वाइपर आर्म भी नहीं था।

अवध डिपो के प्रबंध निदेशक ने जांच के दौरान पिंक बस में ये कमियां पाई थीं। इसका संज्ञान लेते हुए राप्तीनगर डिपो के अधिकारियों ने जांच की। जांच में चार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

 
गोरखपुर रोडवेज के एसएम धनजी राम ने बताया कि पिंक बस में कमियों के बावजूद उसे सड़क पर उतारा गया। जांच में चार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेज दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें