फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 418

Tue, 21 Jul 2020 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में मंगलवार की सुबह 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें से पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र के सात-सात मरीज शामिल हैं। शेष मरीज खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, सेवरही आदि क्षेत्रों के हैं। पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। प्रशासन ने इन दोनों कस्बों को 14 दिन के लिए लॉकडाउन कर रखा है। संक्रमित मरीजों को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पडरौना नगर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोग हैं, जिनमें से एक जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। अधिवक्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना से पूरे मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके अलावा कोटवा सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित है जिसके चलते अस्पताल को सैनेटाइज कराकर तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कप्तानगंज क्षेत्र के सुकरौली गांव में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। अब इस गांव में छह लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमितों को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें