फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में छाया मातम

Wed, 10 Aug 2022 09:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ज्ञान सिंह के परिवार के लिए मंगलवार का सूरज अंधेरा लेकर आया। जैसे ही सूरज की रोशनी चटक हुई, उनके परिवार और जिंदगी में अंधेरा फैल गया। जैसे ही दोनों बेटों देवराज सिंह व राजवीर सिंह की मौत की सूचना आई, मां बेसुध हो गई तो गांव में भी कोहराम मच गया। ज्ञान सिंह को फोन पर सूचना मिली तो वे भी सुध खो बैठे।
विज्ञापन
बाएं देवराज और राजवीर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के भिलौरा गांव में तालाब में डूबने से मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया। परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। घर में दो बेटों की मौत से मातम छा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भिलोरा गांव निवासी ज्ञान सिंह लुधियाना में पेंट पालिश का काम करते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा देवराज सिंह अपने छोटे भाई पांच वर्षीय राजवीर सिंह के साथ गांव में बन रहे अमृत सरोवर में नहाने गया। इसी दौरान दोनों गहने पानी में चले गए।

शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाला। एक मात्र बहन और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर लुधियाना से पिता गोरखपुर आने के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पोखरे में बुझ गया घर का चिराग, मां-बाप की जिंदगी में फैला अंधेरा

ज्ञान सिंह के परिवार के लिए मंगलवार का सूरज अंधेरा लेकर आया। जैसे ही सूरज की रोशनी चटक हुई, उनके परिवार और जिंदगी में अंधेरा फैल गया। जैसे ही दोनों बेटों देवराज सिंह व राजवीर सिंह की मौत की सूचना आई, मां बेसुध हो गई तो गांव में भी कोहराम मच गया। ज्ञान सिंह को फोन पर सूचना मिली तो वे भी सुध खो बैठे। वे घर के लिए रवाना हुए तो यहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं।   

बेसुध मां शव देखते ही बोली, अभी कुछ देर पहले ही तो दोनों सामने थे। यह क्या हो गया? यह बोलते ही वह बेसुध हो गई थीं। किसी तरह से मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल रहे थे। दरअसल, देवराज व राजवीर सिंह अक्सर तालाब की ओर जाते थे। मगर, मंगलवार को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी ही उजड़ गई। दोनों गहने पानी में चले गए और जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें