फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: नए साल में कूड़े से निजात पाएगा गोरखपुर शहर, 40 फीसदी काम पूरा

Wed, 10 Aug 2022 07:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएंडडीएस अवर अभियंता ओपी यादव ने कहा कि नए साल की शुरुआत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का स्ट्रक्चरल पार्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां कूड़ा डंप किया जा सकेगा। कूड़े से खाद बनाने वाली कंपनी शासन स्तर से तय होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में शहर को कूड़े से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से सुथनी गांव में बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में छह जनवरी के बाद शहर से निकलने वाले कूड़े-कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का दावा है कि 40 प्रतिशत काम पूरा लिया गया है। प्लांट का स्ट्रक्चरल पार्ट (ढांचा) छह जनवरी पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां कूड़ा निस्तारित किया जा सकेगा। 20 एकड़ जमीन में 28.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 500 मीट्रिक क्षमता के प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी।

कार्यदायी संस्था जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने स्ट्रक्चरल पार्ट (ढांचा) बनाने की जिम्मेदारी देवरिया की त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को दी है। कंपनी का दावा है कि निर्माण कार्य करीब 40 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। मशीन शेड का 70 प्रतिशत, फिनिशिंग प्रोडक्ट गोडाउन का 75 प्रतिशत, गार्ड रूम का 80 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक का 80 प्रतिशत और वाटर रिक्वायरमेंट का 27 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रिटेनिंग वॉल का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करीब 450 मीट्रिक टन कूड़े का होगा निस्तारण

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता 500 मीट्रिक टन की है। फिलहाल नगर निगम क्षेत्र से करीब 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। 32 गांवों से कूड़ा उठने के बाद यह मात्रा 450 मीट्रिक टन हो सकती है।

सीएंडडीएस अवर अभियंता ओपी यादव ने कहा कि नए साल की शुरुआत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का स्ट्रक्चरल पार्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां कूड़ा डंप किया जा सकेगा। कूड़े से खाद बनाने वाली कंपनी शासन स्तर से तय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें