रामलीला समिति, आर्यनगर के महामंत्री पुष्प दंत जैन ने बताया कि मानसरोवर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा। मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश से पहले सभी के लिए मास्क आवश्यक होगा साथ ही सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह होंगे। समिति के प्रवक्ता विकास जालान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामलीला मंचन का लाइव प्रसारण समिति के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
इस लिंक पर ऑनलाइन देंख आर्यनगर की रामलीला
https://www.facebook.com/pg/ramlilaaryanagar
https://www.facebook.com/pg/vikasjalan82
https://www.facebook.com/V7719
आर्यनगर रामलीला समिति के कार्यक्रम
16 अक्तूबर- उद्घाटन समारोह, गणेश जन्म, नारद मोह, रावण जन्म, अत्याचार, पृथ्वी पुकार, राम जन्म का मंचन।
17 अक्तूबर- मुनि आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद राम विवाह।
18 अक्तूबर- वन यात्रा (मंच पर), केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम।
19 अक्तूबर- दशरथ मरण, भरत-कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट के लिए प्रस्थान।
20 अक्तूबर- श्री राम का मिलन व जानकी आगमन, राम भरत संवाद, चरण पादुका लेकर वापस, पंचवटी में प्रवेश व विश्राम
21 अक्तूबर- नासिका भेदन, सीता हरण, जटायु मोक्ष, सेबरी विश्राम।
22 अक्तूबर- हनुमान जी से भेंट, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध, सीता खोज लंका दहन
23 अक्तूबर - विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना
24 अक्तूबर - लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध।
25 अक्तूबर- गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रीराम का तिलक एवं आरती कार्यक्रम के पश्चात अहिरावण व रावण वध, नीति उपदेश।
26 अक्तूबर- भरत मिलाप (मंच पर) श्रीरामजी का राज्याभिषेक
16 अक्तूबर- सर्राफा भवन में शिव-सती संवाद, नारद मोह, रावण जन्म, राम जन्म, ताड़का वध, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं राम विवाह।
17 अक्तूबर - राम वन गमन, निषाद मिलन, श्रीराम-केवट संवाद व दशरथ मरण।
18 अक्तूबर - भरत व माता कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट प्रस्थान, श्रीराम-भरत मिलन एवं राम-भरत संवाद।
19 अक्तूबर - भरत जी का चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटना, नासिका भेदन, खर-दूषण वध व सीता हरण।
20 अक्तूबर - श्रीराम का सबरी के आश्रम में प्रवेश, श्रीराम-हनुमान मिलन व सुग्रीव मिलन।
21 अक्तूबर - बालि वध और सीता माता की खोज में वानरों का प्रस्थान।
22 अक्तूबर - हनुमान-जामवंत संवाद, हनुमान का लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद व लंका दहन।
23 अक्तूबर - श्रीराम-हनुमान संवाद, रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद।
24 अक्तूबर - लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, श्रीराम की प्रलाप लीला, कुंभकरण एवं मेघनाद का वध।
25 अक्तूबर - राम-रावण युद्ध, रावण वध और राजनैतिक उपदेश।
30 अक्तूबर - श्रीराम-भरत मिलन।
31 अक्तूबर - श्रीराम का राज्याभिषेक।
धर्म के साथ धन पाने के भी बन सकते हैं योग
कोरोना संकट के बीच आपका ज्यादातर समय घरों में गुजर रहा है। रामलीला के मंचन में दर्शकों की संख्या भी निर्धारित है। ऐसे में अमर उजाला ने अनूठी पहल की है। आपके लिए रोजाना रामलीला के मंचन का पूरा सार व उनके पात्रों की जानकारी के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी। यह सिलसिला रामलीला मंचन के संपन्न होने तक चलता रहेगा। प्रयास है कि जो कुछ आप वहां जाकर सुनते या फिर देखते थे, उसे अखबार के माध्यम से वैसा ही आपके सामने प्रस्तुत किया जाए। इसे मन लगाकर पढ़ते रहे, धर्म के साथ धन पाने के योग भी बन सकते हैं।
रामलीला की खबर पढ़ने, फोटो देखने या फिर मंचन का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
www.amarujala.com/gorakhpur