फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर के दो बंदी कारागार से फरार, पुलिस महकमें में हड़कंप

Fri, 10 Jul 2020 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजे गए संतकबीरनगर जिले के दो बंदी शुक्रवार को अस्थाई जेल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। कोविड-19 संक्रमण के चलते महर्षि विद्या मंदिर में  बनाई गई, अस्थाई जेल से शुक्रवार तड़के में दोनों खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग निकले। जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बंदी भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और जेल प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस ने सुबह 10 बजे तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। कोरोना के चलते जिला कारागार भेजने से पहले बंदियों को 14 दिनों तक महर्षि विद्या मंदिर मडवानगर में बनी अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।

दो दिन पहले जेल भेजे गए अजय निवासी धोबी टोला मगहर थाना खलीलाबाद कोतवाली संतकबीरनगर पर एनडीपीएस एक्ट और वसीम निवासी दुधारा संतकबीरनगर को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अजय को खलीलाबाद  और वसीम को बखिरा थाने की पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन


बंदी भगाने में नौ नामजद
जेलर की तहरीर पर कोतवाली थाने में विचाराधीन बंदी समेत नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें वसीम पुत्र तैयब अली निवासी ग्राम परसा कला थाना दुधारा, अजय कुमार पुत्र छेदी निवासी धोबी टोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद के अलावा सुरक्षा में तैनात आशुतोष यादव, राकेश यादव  हेड वार्डन, विंधाचल दीक्षित, होमगार्ड धर्मपाल यादव, होमगार्ड उमाशंकर शुक्ला, होमगार्ड धनीराम गौतम और जेल वार्डन कृष्ण कुमार मणि शामिल हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें