गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर मड़वानगर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को भोर में बिहार से हरियाणा और दिल्ली को जा रही तीन बसें आपस में जा टकरा गईं। हादसे में 35 वर्षीय बिहार निवासी एक यात्री की मौत और तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के बेतिया जिले के चंपटिया थाना के बरवा निवासी बद्री शाह (35) की हादसे में मौत हो गई। जबकि इसी गांव के दिनेश (32), प्रहलाद (41) और पंजाब प्रांत के लुधियाना निवासी अमरजीत (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आंशिक चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में दूसरी बसों से उन्हें गंतव्य को भेजा गया। पुलिस हादसे की वजह तलाश रही है।