फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: कूड़ा जलाते समय बॉडी स्प्रे के केन में हुआ धमाका, चौकी इंचार्ज व सिपाही आग की चपेट में आने से झुलसे

Thu, 23 Mar 2023 08:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दुबौलिया (बस्ती)

सार

धमाके में चौकी इंचार्ज उमरिया संजय यादव व सिपाही रविकांत गौड़ आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। एसएचओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
धमाके में झुलसा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के परिसर में गुरुवार सुबह सफाई के बाद कूड़े का ढेर जलाया जा रहा था। तभी उसमें पड़े बॉडी स्प्रे के केन में विस्फोट हो गया। जिससे पास में खड़े चौकी इंचार्ज व एक सिपाही झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब पुलिस चौकी की साफ-सफाई के बाद परिसर में ही कूड़े का ढेर जलया जा रहा था। तभी ढेर में बॉडी स्प्रे का केन फट गया। इससे वहीं पास में खड़े चौकी इंचार्ज उमरिया संजय यादव व सिपाही रविकांत गौड़ आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। एसएचओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें