फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार बोलेरो-ऑटो की जोरदार टक्कर, दो की मौत

Mon, 26 Oct 2020 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन और रोते बिलखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा पुलिस चौकी के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, देवरिया की तरफ से एक ऑटो सवारी लेकर बघौचघाट की तरफ जा रहा था, अभी पथरदेवा पुलिस चौकी के समीप पहुंचा था कि बिहार की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल किरन देवी पत्नी अशोक प्रसाद निवासी मलवाबर थाना बघौचघाट, सुशीला देवी पत्नी उमेश प्रसाद निवासी बनरही थाना बघौचघाट, मोहम्मद इलियास पुत्र वकील प्रसाद निवासी बघौचघाट, मुन्ना मद्धेशिया निवासी कंचनपुर थाना तरकुलवा का चिकित्सक ने इलाज शुरू किया। किरन देवी व उमेश प्रसाद की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोलेरो तरकुलवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी योगेंद्र भारती की है। जो अपने पुत्र कुंदेश भारती को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बोलेरो सहित योगेंद्र भारती को हिरासत में ले लिया है। बोलेरो में कुल तीन लोग सवार थे सभी सुरक्षित हैं। उधर, ऑटो में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में ऑटो चालक भी शामिल है। वह कंचनपुर से पथरदेवा आ रहा था। इसी दौरान पथरदेवा पुलिस चौकी के पास आमने सामने टक्कर हो गई। मृतकों की पुष्टि नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें