फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन होली स्पेशल से गोरखपुर रूट पर यात्रियों की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने तीन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली वाया गोरखपुर, नई दिल्ली-गोरखपुर और गोरखपुर-आसनसोल के बीच चलेगी।
विज्ञापन


04054 नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से शाम 7:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 1:35 बजे छूटकर बरौनी रात 10:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04053 बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल 22 फरवरी से आठ मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से रात 12:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 08:40 बजे छूटकर नई दिल्ली भोर में 03:50 बजे पहुंचेगी।
04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से छूटकर दूसरे दिन गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर से सुबह 05:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल 21 फरवरी से 07 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर नई दिल्ली रात 11:10 बजे पहुंचेगी। 03525 आसनसोल-गोरखपुर होली स्पेशल 28 फरवरी एवं दो मार्च को आसनसोल से शाम 7:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 09:15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 03526 गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल एक एवं तीन मार्च को गोरखपुर से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तीसरे दिन आसनसोल सुबह 04:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें