फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में अब पांच कल्याण मंडपम...आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब पांच कल्याण मंडपम...आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, महाशिवरात्रि पर तीन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे
गोरखपुर। शहर में अब पांच कल्याण मंडपम हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिछिया में बने पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन वह ताल रिंग रोड का निरीक्षण और जंगल कौड़िया ब्लॉक परिसर के सुंदरीकरण का लोकार्पण करेंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर तीन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
शुक्रवार रात मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न जंगल कौड़िया ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित मुख्य गेट, बीडीओ कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण व चहारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

जंगल कौड़िया ब्लॉक भवन 1962 में बना था। शनिवार को दोपहर बाद बिछिया में शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन ताल रिंग रोड के दूसरे चरण का निरीक्षण करेंगे। कल्याण मंडपम 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसके बाद शाम को सीएम योगी महादेव झारखंडी स्थित शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
300 लोगों की क्षमता वाला है बिछिया में बना कल्याण मंडपम

बिछिया में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है। इस कल्याण मंडपम में 300 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है। कल्याण मंडपम में एक बड़े हाॅल के साथ किचन, स्टोर और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो और सेमरा में भी कल्याण मंडपम निर्माणाधीन हैं। कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन



तीन मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे सीएम
गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह गोरखपुर के तीन प्रमुख शिवालयों मानसरोवर, मुक्तेश्वरनाथ और भरोहिया में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को गोरक्षपीठ में आराधना करने के बाद पूर्वाह्न अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें