फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: बस्ती में दो जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 18

Wed, 15 Apr 2020 04:06 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : pti
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। यहां बुधवार को दो जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बस्ती में एक मृतक सहित कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन


शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित जमोराह गांव में मुंबई के जमात से लौटे दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों को डीएम आशुतोष निरंजन ने मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराया था, बुधवार की दोपहर बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दोनों को  पॉजिटिव पाया गया है।

प्रशासन ने आनन-फानन में गांव को सील करा दिया है, यहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, अब शहर सहित जिले में संक्रमितों की संख्या मृतक सहित 18 हो गई है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब 18 कोरोना सक्रमित हो चुके हैं, इनमें से एक की मौत हो गई है। इन 18 में चार जमाती हैं।

बता दें कि मंगलवार को भी बस्ती मेडिकल कॉलेज में सप्ताह भर पहले क्वारंटीन दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन दोनों को पिछले दिनों पुलिस ने जमाती बताकर मेडिकल कॉलेज बस्ती में क्वारंटीन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें