फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का कहर जारी: गोरखपुर के दो और मरीजों की लखनऊ में मौत, लगातार जा रही है लोगों की जान

Thu, 20 May 2021 09:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इससे पूर्व दो और मरीजों की लखनऊ में हो चुकी है मौत, गोरखपुर में मिल चुके हैं 30 से अधिक केस, सरकारी पोर्टल में एक भी संख्या दर्ज नहीं
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ब्लैक फंगस से मौत के मामले रुक नहीं रहे हैं। गुरुवार को दो और मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसमें एक 51 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई में भर्ती था। जबकि 62 वर्षीय महिला केजीएमयू में भर्ती थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। इसके बाद ब्लैक फंगस की शिकायत पर दोनों मरीजों को लखनऊ इलाज के लिए परिजन ले गए थे।

जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाली 62 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव थी। जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इस बीच रिपोर्ट निगेटिव आई, तो ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। इस पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर वह केजीएमयू में भर्ती थी। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

वहीं, जिले के ही रहने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को ब्लैक फंगस की शिकायत पर एक निजी अस्पताल ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिजन किसी तरह इलाज के लिए एसजीपीआई ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत लखनऊ के दो निजी अस्पतालों में हो चुकी है। साथ ही 30 से अधिक मरीज अब तक मिल चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में एक भी मरीज दर्ज नहीं हैं। यह मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें