फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्रिकेट क्लब लीग के सुपर लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 ने शानदार जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन

गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर ऑक्सफोर्ड एकेडमी और एएनसीए बी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऑक्सफोर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 146 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित तिवारी ने 27, अनिल ने 24 व आदर्श ने 23 रन का योगदान दिया। एएनसीए के आरव उपाध्याय और रुद्राक्ष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एएनसीए बी की पूरी टीम 24.5 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अगस्त्य ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। ऑक्सफोर्ड के कप्तान कार्तिक द्विवेदी ने 22 रन देकर पांच विकेट झटके। ऐश्वर्य ने दो विकेट लिए, जबकि आदित्य सिंह और आर्यन प्रताप सिंह को एक-एक सफलता मिली। कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एनई रेलवे ग्राउंड पर ए-डिवीजन का मैच अचीवर्स-11 और संस्कृति के बीच खेला गया। अचीवर्स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 270 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें आयुष पांडेय ने 93 रन और आयुष प्रकाश चौधरी ने 88 रन की शानदार पारी खेली। संस्कृति की ओर से नर्सिंग पासवान और नितीश गौर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कृति की टीम 29.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। पवन सिंह ने टीम के लिए सर्वाधिक 35 रन बनाए। अचीवर्स की ओर से रोहित थापा और कृष्णा दुबे ने तीन-तीन व आयुष प्रकाश चौधरी ने दो विकेट हासिल किए। आयुष प्रकाश चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें